भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा से हारी

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 03:35:54 PM
Indian women hockey team lose to Canada

वेस्ट वैंकुवर। भारतीय टीम को वेस्ट वैंकुवर में विश्व लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

यहां पर रविवार को पहले मैच में चिली से ड्रॉ खेलने वाली भारतीय महिला टीम दूसरे मैच में विशेष प्रभावित नहीं कर सकी। कनाडा को निक्की वुडकोफ्ट ने आठवें मिनट में मैदानी गोल दागकर 1-0 की बढ़त दिलाई। स्टेफनी नारलैंडर ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी।

खेल के आधे समय तक कनाडाई टीम ने 2-0 से बढ़त अपने पास रखी। तीसरे क्वार्टर में मेहमान टीम ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील किया।

34वें मिनट में किए गए इस गोल ने भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन कार्ली जोहानसेन ने 49वें मिनट में तीसरा गोल भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। भारत विश्व लीग के दूसरे दौर में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रेल को उरूग्वे के खिलाफ करेगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.