IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रूपये का जुर्माना

Samachar Jagat | Thursday, 14 Apr 2022 10:59:05 AM
IPL 2022:  Mumbai Indians captain Rohit fined Rs 24 lakh for slow over rate

पुणे: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया। पंजाब किग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ''मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ’’ पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है और उन्हें पंजाब किग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी।

इसके अनुसार, ''आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है। ’’ इसमें कहा गया, ''मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (इनमें से जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया। ’’ इससे पहले रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.