IPL 2025: विराट कोहली के पास आज है ये इतिहास रचने का मौका

Hanuman | Friday, 23 May 2025 04:04:45 PM
IPL 2025: Virat Kohli has this chance to create history today

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में आज आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला देखा जाएगा। आरसीबी ये मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज होने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। इस मैच में टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

विराट कोहली आईपीएल 2025 के 11 पारियों में 63.13 के औसत से 505 रन बना चुके हैं। विराट कोहली के पास आज आरसीबी की ओर से अपने नौ हजार रन पूरे करने का मौका होगा। आरसीबी के लिए विराट कोहली आईपीएल और चैंपियंस लीग में खेल हैं। वह आरसीबी की ओर से  278 मैचों में 39.52 के औसत से 8933 रन बना चुके हैं।

उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं। आज 67 रन और बनाने में कामयाब होने पर विराट कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम से खेलते हुए 9000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.