Pratika Raval ने वनडे क्रिकेट में बनाए 500 रन, बना डाला है ये रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 29 Apr 2025 01:01:27 PM
Pratika Raval scored 500 runs in ODI cricket, made this record

खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रच दिया है।  प्रतिका रावल ने आज 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने आज इस पारी से वनडे क्रिकेट में 500 रन पूरे किए।

इसके साथ ही वह वनडे क्रिकट में सबसे तेज 500 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। प्रतिका ने केवल 8 पारियों में 500 वनडे रन पूरे कर रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिका रावल ने 91 गेंदों में 78 रन की पारी के दौरान 1 छक्का और 7 चौके लगाए।  

वहीं उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार पांचवी बार 50 प्लस का स्कोर बनाया। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारत ने समाचार लिखे जाने तक 42.1 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 213 रन बना लिए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.