अब इजराइल ने कर दी है Iran के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या, रक्षा मंत्री का दावा

Hanuman | Tuesday, 17 Mar 2026 04:49:38 PM
Israel has now assassinated Iran's Security Chief Ali Larijani,the Defense Minister has made this claim.

इंटरनेट डेस्क। इजराइल से जारी जंग में ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लारीजानी भी मारे गए हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने इस प्रकार का दावा किया है। जल्द ही इजराइल की और से उनका वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा।

खबरों के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने आज कहा था कि ईरानी नेतृत्व और भी कमजोर हो गया है, जिसने हमलों के पहले ही दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को पहले ही खो दिया था।

उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई भी कोमा में बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में ईरान की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, ईरान मे दूसरे नंबर के नेता अली लारीजानी अंतरिम परिषद के साथ मिलकर संकटग्रस्त देश को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। दोनों पक्षों की ये जंग अभी थमने का नाम नहीं ले रही है।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.