Sport News : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हरजिदर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Aug 2022 11:21:05 AM
Sport News : President and Prime Minister congratulate Harjidar on winning the bronze medal

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारोत्तलक हरजिदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय भारोत्तलकों ने इन खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कई बाधाओं को पार करके इस मुकाम पर पहुंची हरजिदर की कहानी सभी के लिये प्रेरणादायी है।

मुर्मू ने ट्वीट किया, ''हरजिदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। वह अपनी जिदगी के कई बाधाओं को पार करके इस मुकाम पर पहुंची। यह सभी के लिए बेहद प्रेरणादायी कहानी है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ भारोत्तोलक हरजिदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को जारी रखते हुए सोमवार को यहां महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों के प्रदर्शन की सराहना की। मोदी ने ट्वीट किया, ''बîमघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे भारोत्तलकों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.