Table Tennis : भारतीय महिला टीम की गयाना पर आसान जीत

Samachar Jagat | Saturday, 30 Jul 2022 04:39:13 PM
Table Tennis : Easy win for Indian women's team over Guyana

बîमघम : मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप दो के मैच में गयाना को 3-० से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में जीते गये अपने खिताब का बचाव करने की कवायद में लगी महिला टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और फिजी को समान 3-0 के अंतर से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिग्स और चेल्सी एडघिल को 11-5 11-7 11-7 से हराकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी मनिका बत्रा ने इसके बाद थुरिया थॉमस को सीधे गेम में 11-1, 11-3, 11-3 से हराया। एक अन्य मैच में रीथ ने चेल्सिया एडघिल के खिलाफ 11-7 14-12 13-11 से जीत दर्ज करके भारत को 3--0 की अजेय बढ़त दिलाई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.