Abhishek सहित ये पांच क्रिकेटर पहली बार खेलेंगे विश्वकप, अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की रखते हैं काबिलियत

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 01:12:01 PM
These five cricketers, including Abhishek will be playing in the World Cup for the first time

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट अनुभवी और युवा खिलाडि़यों का जोश देखने को मिलेगा। भारत की ओर से टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा देग्गजों का जलवा भी देखने को मिलेगा। आज हम आपको उन पांच युवा क्रिकेटरों के बारे में जानकारी जा रहे हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। ये पांचों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं। इनमें भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी एक हैं।

अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा केवल 38 टी20 मैचों में 1297 रन बना चुके हैं।  अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर वह अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और कुछ ही ओवरों में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। उनके पास टी20 लीग्स में खेलने का अच्छा अनुभव है।

जैकब डफी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालने में माहिर हैं। उनकी गेंदबाजी का सामना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। आईसीसी टी20 विश्व कप में उनकी गेंदबाजी न्यूजीलैंड के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकती है। वहीं इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल और पाकिस्तान के अबरार अहमद टी20 विश्वकप में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.