Usain Bolt: दुनिया का सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट हुआ कंगाल, खाते से गायब हुए 98 करोड़ रुपए

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 10:49:49 AM
Usain Bolt: The world's fastest runner Usain Bolt became a pauper, 98 crore rupees flew out of his account

इंटरनेट डेस्क। इंडिया में तो लोगों के साथ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते ही रहते है लेकिन विदेश में भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। इस बार धोखाधड़ी का शिकार हुए है दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट जो अचानक कंगाल हो गए हैं। उनकी अब तक की कमाई उनके अकउंट से गायब हो गई।

जी हा अपने दौड़ने की गती से अपनी पहचान बनाने वाले धावक उसैन बोल्ट अपने रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर से चर्चाओं में है। खबरों की माने तो उनकी कमाई और रिटायरमेंट से मिला सारा पैसा गायब हो गया है। उन्होंने ओलंपिक खेलों में दुनिया के दिग्गज धावकों को पीछे छोड़ते हुए 8 बार गोल्ड मेडल जीता था। रिपोर्ट्स की मानें तो उसैन बोल्ट के खाते से 98 करोड़ रुपये गायब हो गए है। 

जानकारी के अनुसार उसैन बोल्ट के इनवेस्टमेंट अकाउंट से 98 करोड़ रुपये गायब हुए है। खबरों की माने तो उनका पैसा जमैका की एक निवेश कंपनी के पास था। उधर बोल्ट के वकील ने कंपनी को लेटर भेजकर उनके पैसे लैटाने को कहा है। इस घटना के बारे में 11 जनवरी को उसैन बोल्ट को पता चला कि उनका फंड गायब हो गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.