खेल डेस्क। भारत के स्पिन गेंदबाजी के सुपरस्टार आर.अश्विन का आईपीएल में खेलना संदिग्ध लग रहा है। जिसका कारण उन्हें स्पोर्टस हर्निया होना बताया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे हर्निया बीमारी के बारे में तो सुना है लेकिन स्पोर्टस हर्निया कौनसी बीमारी है। चलिए हम आपको बताते हैं, इस विशेष बीमारी के बारे में, जो ज्यादातर खिलाडिय़ों में ही पाई जाती है।
वैसे तो आपने स्पोर्टस हर्निया बीमारी के बारे में सुना और देखा होगा। पेट के निचले हिस्से में होने वाली यह बीमारी मांसपेशियां खिंचने की वजह से हो जाती है और इसमें सूजन आ जाती है। जिसके लिए एक माइनर ऑपरेशन कराया जाता है।
लेकिन क्या आपने सुना है स्पोर्टस हर्निया भी एक बिमारी होती है। जी हां, स्पोर्टस हर्निया ऐसी बीमारी है जो अक्सर खिलाडिय़ों को ही होती है। स्पोर्टस हर्निया में नोर्मल हार्निया की तरह पेट के निचले हिस्से में दर्द उठता है जो खिलाडिय़ों की ज्यादा भागदौड़ से मांसपेशियां खिंचने के कारण हो जाता है।
लेकिन इसमें एक राहत की बात यह होती है कि इसमें सूजन दिखाई नहीं पड़ती है, और अगर खिलाड़ी कुछ दिन खेल से ब्रेक ले और फिजिशियन के टिप्स फॉलो कर कुछ दिन आराम करे तो यह बीमारी ठीक हो जाती है।
लेकिन स्पोर्टस हर्निया कंडीशन में भी अगर खिलाड़ी खेलता रहे तो यह बीमारी बढ़ जाती है और मांसपेश्यिां सूजकर फट जाती हैं जिसका अंतिम इलाज ऑपरेशन ही होता है। इसलिए स्पोर्ट हार्निया की हालत में खिलाड़ी के लिए पहली प्रायोरिटी आराम की होती है।