- SHARE
-
खेल डेस्क। वूमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में 1057 दिन और 82 मैचों के बाद पहला शतक लग गया है। डब्ल्यूपीएल का पहला शतक इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर ब्रंट के नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम खेले गए मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की।
मुंबई इंडियंस की ओर से साइवर ब्रंट ने 32 गेंदों में अर्धशतक और 57 गेंदों में अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया। मैच में साइवर ब्रंट ने सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज के साथ केवल 73 गेंदों में 131 रनों की शानदार साझेदारी की। उनकी शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 199 रन बनाने में सफल रही। जवाब में रिचा घोष (90 रन) की तूफानी पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 184 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने ये मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
नैट साइवर-ब्रंट टूर्नामेंट के इतिहास में 1300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी
आपको बता दें कि इससे पहले WPL इतिहास में एक भी शतक नहीं लगा था। सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम था। दोनों संयुक्त रूप से 99-99 रन बनाने में सफल रही थी। वहीं, आरसीएबी की कप्तान स्मृति मंधाना भी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 96 रन बनाने में सफल रही थी। ये किसी भारतीय बल्लेबाजी का टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर है। इस पारी के दम पर नैट साइवर ब्रंट टूर्नामेंट के इतिहास में 1300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने 35 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से 1346 रन बना लिए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें