पतंजलि योगपीठ के बालकृष्ण को मिला गंगा रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:10:08 PM
Balkrishna of Patanjali Yogpeeth had Ratna award Ganga

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित गंगा महोत्सव में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को हरिद्वार नागरिक मंच की ओर से गंगा रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया और उन्हें एक लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गयी। 

आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने, संजीवनी की खेाज करने तथा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मंच के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि पांच दिनों तक चले गंगा महोत्सव में कई राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय कलाकारों ने भाग लिया। कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी नलिनी कमलिनी ने अपने नृत्यों से गंगा एवं भगवान शिव को अपनी भावाजंलि अर्पित कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं पाश्र्वगायिका सोनिया शर्मा ने अपने गीतों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

आयोजक सचिव डॉ. सुनील बत्रा ने बताया कि गंगा महोत्सव में आकाशवाणी नजीबाबाद के सौजन्य से विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपने अपने राज्यों की कला व संस्कृति का भी प्रदर्शन किया। आकाशवाणी जयपुर, जालन्धर, पंजाब एवं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से जुड़े कलाकरों ने गीत संगीत एवं नृत्य से महोत्सव में समां बांधा। वहीं उत्तराखंड लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने भी यहां की कला और संस्कृति से जुड़े गीतों से लोंगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिने गायिका अनुराधा पोडवाल ने भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। 

महोत्सव के अंतिम दिन संत सम्मेलन के माध्यम से गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए संतो ने अपने-अपने विचार रखे। गंगा के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व को समझते हुए वक्ताओं ने तर्क दिये किस प्रकार गंगा हमारे जीवन से जुड़ी है। इसे बचाना मानव जीवन के लिए कितना जरूरी है। 

महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भी मुख्यअतिथि के रूप में भाग लिया।               -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.