इंडियन ऑयल ने बढ़ाया ईरान से कच्चे तेल का आयात

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 12:18:59 PM
Indian Oil boosted by crude oil imports from Iran

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ईरान से आयात होने वाले कच्चे तेल की मात्रा में चार गुना बढ़ोत्तरी की है और ईरान पर लगे प्रतिबंध हटने के बाद उसके अधिकतर पुराने बकाए को भी चुका दिया है। कंपनी के वित्त निदेशक ए. के. शर्मा ने कहा, हमने वित्त वर्ष 2016-17 में ईरान से 50 लाख टन कच्चे तेल के आयात का समझौता किया है। जबकि पहले यह 12 लाख टन था।

कृषि उत्पादकता पर ध्यान देगी पंजाब सरकार

इस साल जनवरी में अमेरिका द्वारा ईरान से प्रतिबंध हटाने के बाद से भारत लगातार ईरान से कच्चे तेल का आयात बढ़ा रहा है। इस समय ईरान भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। वर्ष 2010-11 तक सउदी अरब के बाद ईरान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला दूसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता था लेकिन 2013-14 और 2014-15 में यह सातवें स्थान पर आ गया था।

अपने ईमेल आईडी, फोन नंबर साझा करें आकलन अधिकारी: सीबीडीटी

लेकिन इस साल जनवरी में प्रतिबंध हटने के बाद से ईरान से कच्चे तेल की आपूर्ति धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। वर्ष 2015-16 में भारत ने 1.27 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया जो इससे पिछले दो वित्त वर्षों में 1.10 करोड़ टन रहा था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.