सरकारी अधिकारी ने 2,000 रुपए के नोटों में घूस ली, गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 11:24:27 PM
I took notes of Rs 2000 bribe government officials arrested

मुंबई। महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला परिषद के एक वरिष्ठ सहायक को कथित तौर पर 35,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की इस रकम में 2,000 रुपए के 17 नोट शामिल थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय चन्द्रकांत सावरदेकर को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता की जिला परिषद संचालित एक स्कूल में प्रधानाचार्य के तौर पर प्रोन्नति की जानी थी।

अधिकारी के अनुसार सावरदेकर ने जिला परिषद प्रशासन को प्रोन्नति का एक नया प्रस्ताव देकर शिकायतकर्ता की मदद करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 40,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी और मोलभाव के बाद मामला 35,000 रुपए पर तय हुआ था। शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और सावरदेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.