कोटा : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 12:44:40 PM
Kota: The police have arrested two people of vehicle theft gang

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के वाहन बरामद किए है। जानकारी के अनुसार कोटा के सुकेत थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच वाहन बरामद किए है।

नोटों की बारिश के बहाने तांत्रिक ने लूट ली महिला की अस्मत

पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले आई है। जहां वाहन चोरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस वाहन चोर गिरोह में करीब डेढ़ दर्जन लोग शामिल हैं। इस गिरोह के सदस्य आस पास के जिलों से वाहनों को चोरी कर उन्हे दूसरी जगह लाकर बेच देते थे।

पहले करते थे रैकी

 पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उस इलाके में रैकी करते थे। आरोपी रैकी के बाद वहां से वाहन चुराकर वहां से फरार हो जाते थे। वहीं आरोपी वाहन चुराकर अन्य राज्यों में वाहनों को बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अब तक करीब 70 से अधिक वाहनों को चुराकर उन्हे बेचना कबूल किया है।  

महाराणा प्रताप ने जीता था हल्दी घाटी का युद्ध, अकबर ने नहीं!

वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी यादव सिंह सौंधिया और दूल्हे सिंह को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं गिरोह के बाकि सदस्यों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने टीमे गठित कर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए सतर्क कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के बताए अनुसार चोरी किए गए कुछ ट्रैक्टर और कारों को बरामद कर लिया है।

वाहनों से सामन चुराते हुए चार गिरफ्तार

लखनऊ : डकैतों ने हथियारों के बल पर ज्वैलरी शोरुम को लूटा

शाहजहांपुर में हुई सडक़ दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, 12 घायल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.