नोटों की बारिश के बहाने तांत्रिक ने लूट ली महिला की अस्मत

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 11:16:22 AM
tantrik rape woman raped in ritual for rain of money

अहमदाबाद। हैवान बनें एक तांत्रिक ने नोटों की बारिश के बहाने एक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, तांत्रिक ने धार्मिक अनुष्ठान के बहाने महिला को निर्वस्त्र बैठाया रखा। रेप का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। इस मामले में पीडि़ता ने तांत्रिक और उसके साथी के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मामला अहमदाबाद के वात्वा इलाके का है, इलाके की पुलिस ने तांत्रिक और उसके अय्यूबशा सईद नाम के साथी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

पीडिता के मुताबिक उसका परिवार जिस मकान में रहता हैं, उसकी मालकिन ने किसी ऐसे तांत्रिक को जानने की बात बताई थी जो एक धार्मिक विधि पूरी कर नोटों की बारिश करवा सकता है, जिसके लिए उसे कुछ देर के लिए निर्वस्त्र बैठना होगा। पीडि़त महिला मूलरूप से सूरत की रहने वाली है और 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ महीने पहले ही वह अपने पति और दो बच्चों के साथ अहमदाबाद आई थी, वह घरों में सहायक का काम करती थी और उसका पति फैक्ट्री वर्कर है।

पुलिस के मुताबिक, पीडि़त महिला गरीबी से जूझ रही थी, तभी उसकी मालकिन ने तांत्रिक के बारे में बताया और वह उसकी बात मान गई। उसे अय्यूबशा के घर ले जाया गया, जवहां तांत्रिक सुथर मौजूद था। वह महिला को भीतर वाले कमरे में ले गया और कपड़े उतारने को कहा। कपड़े उतरवाने के बाद महिला पर एक सुगंध का छिडक़ाव किया जिसके बाद वह लगभग बेहोश हो गई। हालांकि, पीडि़ता का कहना है कि वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुई थी और इस दौरान उसके साथ रेप किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीडि़ता डर गई और सूरत में अपने रिश्तेदार के घर चली गई। शनिवार को वापस आने के बाद मकान मालकिन को आपबीती सुनाई और फिर थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.