दो सगे भाइयों को डस कर सांप ने लिया पत्थर मारने का बदला , दोनों की हुई मौत 

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Oct 2016 09:32:53 AM
 Two Children Die Of Snake Bite In Bharatpur District Of Rajasthan

भरतपुर। भरतपुर के एक गांव में सांप के डसने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने घर में सो रहे थे तभी सांप ने उन्हें डस लिया। दरअसल दिन में एक सांप को बच्चों ने पत्थर मारा था। इस पर सांप चला गया, लेकिन रात को सोए हुए बच्चों को डस लिया। जानिए कहीं यह बदला तो नहीं लिया नाग ने -


ये मामला भरतपुर के पास नैवाड़ा गांव का है। गांव के अपने खेत में दो भाई सचिन (12) और बलराम (14) अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे। दोस्तों ने बताया कि अचानक उन्हें पास में एक सांप दिखाई दिया। उसे देखते ही उनमें से एक भाई ने उस पर पत्थर फेंककर मारा। पत्थर लगते ही सांप वहां से चला गया। इसके बाद दोनों भाई अपने घर आ गए। घर आकर दोनों ने सांप की बात परिजनों को बताई।
नवरात्र के कारण जमीन पर सो रहे थे

फिल्लौर में ट्रेन पटरी से उतरी, दो घायल
सचिन और बलराम चार भाई-बहन हैं। दोनों से बड़ी एक बहन है और सबसे बड़ा भाई है वह 19 साल का है। इनकी एक चचेरी बहन नवरात्र कर रही है। इसलिए वह इन दिनों जमीन पर सोती है। बलराम, सचिन, उसकी बहन और चचेरी बहन रविवार रात को एक कमरे में जमीन पर सो रहे थे। दोनों भाई बीच में थे और दोनों कोनों पर बहनें सो रही थीं। रात को 11 बजे सचिन के हाथ पर सरसराहट होने पर उसकी आंख खुली। उसकी आंख खुल गई। नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। वहां एक सांप था। जब तक वह संभल पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। सांप ने उसके हाथ की उंगली पर डस लिया। डसने के बाद सांप उसके भाई की ओर चला। वह चिल्लाया तो चारों की आंख खुल गई, लेकिन भाई संभल पाता इससे पहले ही नाग ने उसके पैर में डस लिया। बच्चों के हल्ला मचाते ही घर वाले जाग गए और वहां आ गए। उन्होंने देखा कि वहां छह फीट लंबा एक सांप कुंडली मारे बैठा था।

 घरवालों के हल्ला मचाने पर आस-पास के लाेग भी वहां आ गए। लोग लाठियां ले आए और सांप को मारने लगे। घरवालों की बात पर यकीन करें तो सांप छत तक उछल रहा था। आखिरकार लोगों ने सांप को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला।

सेल्फी लेने के चक्कर में हैदराबाद के दो किशोर डूबे

बच्चों को ले गए झाड़-फूंक वाले ओझा के पास, सुबह तक तोड़ दिया दम
 इसके बाद वे लोग दोनों बच्चों को गांव के ही एक सांप का जहर उतारने वाले ओझा के पास ले गए।
उसका इलाज असरदार नहीं रहा और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। सुबह तक बच्चे अचेत हो गए। इस पर लोग सोमवार सुबह बच्चों को हलैना के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों लड़कों को मृत घोषित कर दिया। इतने में पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.