इस दिवाली अपनाये 'गो ग्रीन' थीम और पटाखे ना जलाये   

Samachar Jagat | Sunday, 23 Oct 2016 03:00:30 PM
go green this diwali

दिवाली आ रही है ,सबके घरो में सफाई भी शुरू हो चुकी है , और कईयों के घर की सफाई पूरी भी हो चुकी होगी।  सब दिवाली के आने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करने लगे होंगे।  ऐसे में कोई दिवाली में पटाखे जलाने के लिए उत्सुक तो कोई अपने परिवार से मिलने के लिए तो कोई अपने दोस्तों के साथ वक़्त बिताने के लिए।  तो क्यों ना इस साल आप कुछ अलग करने का सोचे ,मेरे कहने का मतलब इस बार एकॉफ़्रेंड्ली दिवाली मनाया जाये।  तो आइये जानते है , ऐसा क्या करे की आप ग्रीन दिवाली मना सके।  

इन टिप्स को अपनाये ,दिवाली पर चमकेंगे आपके बाल 

घर सजाने के लिए असली फूलों का इस्तेमाल करे -
इस दिवाली कागज के फूल या फिर प्लास्टिक के फूलों से अच्छा है की प्रकिर्तिक फूलों से घर को सजाये।  आर्टिफिशियल फूल पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं। वहीं ओरिजनल फूल न केवल घर को खुशबू से महकाते हैं बल्कि इनकी ताजगी से मन भी खुश हो जाता है। ओरिजनल फूलों से रंगोली भी बनाइ जा सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक सीरीज बल्ब की जगह खूबसूरत सजी हुई मिटटी के दिए जलाये -
 इस दिवाली जितना हो सके 3- से 4 दिन मिट्टी के दिए जलाएं। इससे मिट्टी के दिए बनाने वाले को तो सहारा मिलेगा ही साथ ही इस त्योहार की परंपरा का भी पालन होगा।

अगर  आप मोटे हो रहे है तो अपनाये ये नुस्खे

इस दिवाली गिफ्ट में हर्बल प्रोड्यूट्स दोस्तों को दे -
 इस दिवाली अगर किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो हर्बल प्रॉडक्ट जैसे हाथों से बनी कैंडल, आर्गेनिक गिफ्ट बास्केट या फिर स्पेशल पौधए गिफ्ट कर सकते हैं।

पुराने पड़े सामानों को फिरसे नए रूप में बदल क्र इस्तेमाल करे -
 इस दिवाली सभी लोग अपना पुराना सामान बाहर निकालते हैं। इसलिए इस पुराने सामान जैसे कपड़े, जूते को उन लोगों को दें दें जिनको इनकी बेहद जरूरी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.