ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता हैं हॉस्पिटल में एडमिट

Samachar Jagat | Sunday, 29 Jan 2017 07:43:04 AM
aishwarya rai bacchan father admited in hospital

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय की तबीयत खराब चल रही है। जैसे ही ऐश को इस बात का पता चला वो तुरंत दुबई से मुम्बई की फ्लाइट लेकर मुम्बई आ गयी। आपको बता दे की ऐश के पिता पिछले दो हफ्ते से बीमार चल रहे हैं साथ ही वो हॉस्पिटल में भी एडमिट हैं। 

ऐश अपने परिवार के साथ दुबई में न्यू ईयर aur छुट्टियां सेलिब्रेट करने गयी थी। वही ऐश तो आ गयी लेकिन अभिषेक को कुछ काम होने से उनको न्यू यॉर्क जाना पड़ा। जिस वक्त अभिषेक न्यू यॉर्क में थे तो अकेले ऐश्वर्या उनकी देखभाल कर रही थीं। लेकिन अब अभिषेक वापस आ चुके हैं।

अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार अस्पताल आती रहीं। इसके साथ ही वह बेटी अराध्या पर भी ध्यान दे रही थीं। अभिषेक भी इस दौरान अस्पताल में रहते हैं और ऐश्वर्या का साथ देते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.