आजकल आंखों पर चश्मे का पहरा रखना फैशन बन गया है। लेकिन लगातार चस्मा पहनना भी नज़र की कमज़ोरी समझी जाती है। और अगर एक सीधे साधे लुक वाली लड़की चश्मा पहने दिखती है तो उसे अक्ल से भी कमज़ोर समझ जाता है। चश्मा पहनने वाली लड़कियों का अकसर मजाक बनाया जाता था। लेकिन फिल्मों की बात करें तो चश्मे वाली हीरोइन देख कर भी दर्शकों की सीटियां बजने लगती है।
Happy B'day : पूनम को ‘पाकीजा’ के फेमस डायलॉग से इम्प्रेस किया था शत्रुघ्न सिन्हा
तो आइये जानते है कुछ ऐसी ही चश्मिश एक्ट्रेसेस के बारे में -
1. ये जवानी है दिवानी
ये जवानी है दिवानी' फिल्म में दीपिका चश्में में बहुत ही प्यारी लगी हैं। मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में चस्मा पहने हुए दीपिका बेहद खूबसूरत लगी।
2. 3 इडियट्स
3 इडियट्स में करीना कपूर ने भी एक डॉक्टर का रोल किया था। इस लुक के लिए करीना ने चश्मा पहना था। इस चश्मे के साथ स्कूटर में बैठी करीना बहुत ही क्यूट लग रही थी।
3. कल हो ना हो
कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा को शुरुआत में देखने में लगेगा कि यह चश्मे वाली लड़की कितनी खडूस है, लेकिन जैसे-जैसे आप फिल्म देखते जाएंगे आपको उस चश्मिश लड़की से प्यार हो जाएगा। उनके इस चश्मे वाले लुक पर ही शाहरुख और सैफ दोनों मर मिटते हैं।
4. किक
इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। जिसमे वो चश्मा पहने नज़र आयी थी। चश्मे में जैकलीन वाक़ई बा कमाल लग रही थी।
5. अजब प्रेम की गजब कहानी
फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में चश्मे में कैटरीना का लुक बहुत ही क्यूट लगा है। इस फिल्म को देखने के बाद तो कई लड़कियों ने चश्मे को अपना फ़ैशन ट्रेंड भी बनाया होगा।
6. हंसी तो फंसी
'हंसी तो फंसी' के शुरुआती सीन में परिणीती चोपड़ा का चश्मे वाला लुक दिखाया गया है। छोटे बाल के साथ चश्मा लगाई परिणीती बहुत ही प्यारी लगी है।
7. खूबसूरत
सोनम कपूर अकसर चश्में में नजर आती हैं। सोनम अपने चश्में वाले लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। 'खूबसूरत' मूवी में भी सोनम कपूर चश्मे वाले लुक में क्यूट लगी हैं। इनके चुलबुले अंदाज और लोगों के दिल जीतने की कला देखकर आप समझ जाएंगे कि चश्मे वाली लड़कियां दिल की बहुत प्यारी होती हैं।
8.लाइफ इन मेट्रो
फिल्म लाइफ इन मेट्रो में कंगना एक वर्किंग वीमेन के किदार में नज़र आयी। जिसमे एक प्रोपर प्रोफशनल लुक के लिए उन्होंने चश्मा पहना है। इस लुक में कंगना एकदम परफेक्ट लगी।
9. खूबसूरत (ओल्ड)
'ऐ शिवानी तू लगती है नानी, जवानी है तेरी पुरानी' यह गाना तो याद ही होगा आपको। इस फिल्म में उर्मिला ने बड़े फ्रेम वाला चश्मा पहना था। फिल्म के इस गाने में भले ही संजय दत्त उनके इस लुक के कारण उन्हें नानी बुला रहें, मगर संजय फिल्म में इसी लुक पर मर भी मिटते हैं।
10 . दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
'दिल वाले दुल्हनिया' में सिमरन का बड़े फ्रेम वाला चश्मा तो आपको याद ही होगा। ट्रेन के डब्बे में जब राज और सिमरन की पहली मुलाकात होती है उस समय सिमरन चश्मा ही पहनी रहती है। सिमरन का वो लुक फिल्म में उनके बाकि सभी लुक्स से प्यारा लगा था।
सर्दियों में करे इन फेसपैक का इस्तेमाल जिससे खिल उठेगा आपका चेहरा
सर्दियों में दमकती त्वचा के लिए रखे इन बातों का ख्याल
बेकार पड़े सामानों से ऐसे बनाएं आकर्षक ज्वेलरी