रैपर बादशाह बने पिता, बेटी ने लिया जन्म

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Jan 2017 02:57:41 PM
good news for rapper badshah as he becomes father of a baby girl

मुंबई। सिंगर, रैपर बादशाह पापा बन गए हैं। बादशाह की पत्नी जैस्मीन ने 10 जनवरी को बेटी को जन्म दिया जिसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। जिसकी फोटो बादशाह के दोस्त रैपर रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रफ़्तार ने तस्वीर में लिखा है- ''बेटी हुई है। बधाई बादशाह भाई और जैस्मीन भाभी। चाचा बन गया। रब महर करें।''

आज हुआ 'द गाजी अटैक' का ट्रेलर रिलीज़

बादशाह और जैस्मीन की ये पहली बेबी है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बादशाह भले ही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हों और उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उनकी पत्नी ज़्यादा ख़बरों में नहीं रही हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.