...अब सताने लगी प्रियंका चोपड़ा को इनकी याद!

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 03:36:58 PM
Memory Of Priyanka Chopra now grew anxious!

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री-सिंगर प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से अमेरिका में हैं। वे बॉलीवुड से हॉलीवुड तक शोहरत कमाने का प्रयास में लगी हुई है। पिछले कई माह लगातार वहां गुजारने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी फिल्मों को याद कर रही हैं। अभिनेत्री चाहती हैं कि जल्द ही बॉलीवुड की कोई मूवी करें। प्रियंका ने ये जवाब ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया।

फिलहाल अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक क्वांटिको से इंटरनेशनल स्तर पर अपने अभिनय की छाप छोड़ रहीं प्रियंका अपने टीवी शोज में बिजी हैं। इसके अलावा, जल्द ही उनकी हॉलीवुड मूवी "बेवॉच" भी रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं, आजकल प्रियंका फिल्मों के निर्माण में भी व्यस्त हैं। वे एक मराठी फिल्म का निर्माण करने के बाद अब पंजाबी फिल्में भी बना रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका की आखिरी फिल्म 'गंगाजल 2' थी। प्रकाश झा के निर्देशन में इस मूवी ने कुछ खास धंधा नहीं किया था। इस मूवी के शूट के बाद ही वे अमेरिका में अपने शो में व्यस्त हो गई थीं। मूवी के प्रचार के लिए भी वह समय नहीं निकाल पाई थीं। अभी उनके पास कोई हिंदी फिल्म नहीं है।

कहीं आपका प्यार लस्ट तो नहीं जानिए!

जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा

चमकती हुई त्वचा के लिए अपनाइए ये टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.