Lok Sabha elections: ये चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है:  Priyanka Gandhi

Samachar Jagat | Tuesday, 07 May 2024 08:49:26 AM
Lok Sabha elections: This election is an election to save the country's democracy and constitution: Priyanka Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर देश की जनता से अपील की है। उन्होंने देशवासियों से सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। 

प्रियंका गांधी ने इस संबंध में आज ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। 

मोदी सरकार पर संविधान को लेकर साधा निशाना
इससे पहले प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और हमारे तमाम महापुरुषों ने आंदोलन किया ताकि जनता के अधिकार मजबूत हों। वे सोच भी नहीं सकते थे कि एक ऐसी सरकार आएगी जो उन्हीं को देशद्रोही कहते हुए, ये कहेगी कि हमें 400 सीट दे दो तो हम संविधान बदल देंगे। वे सोच भी नहीं सकते थे कि हमारी जनता को कमजोर करने की कोशिश ख़ुद सरकार करेगी।

सात जून को आएगा लोकसभा चुनाव का परिणाम
गौरतलब है कि आज  देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। पहले दो चरणों का मतदान हो चुका है। सातवें चरण का मतदान एक जून को होने के बाद चार जून का परिणाम आएगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.