Maharashtra में पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक बीमार।

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2023 12:10:32 PM
11 dead, over 100 ill due to heatstroke during award ceremony in Maharashtra.

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।नवी मुंबई के खारघर में रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सामाजिक कार्यकताã डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी को इस पुरस्कार से नवाजा। सम्मान समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी। कई लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब भी 100 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने ट््वीट कर सरकार की आलोचना की और कहा, ''लोग परेशान थे, क्योंकि सम्मान समारोह अप्रैल की भीषण गर्मी में अपराह्न में आयोजित किया गया था।’’
कार्यक्रम के दौरान ही कई लोग चक्कर आने के कारण गिर पड़े, जबकि कई लोगों को उल्टी भी हुई। बीमारों में से कई लोगों का खारघर के टाटा अस्पताल, पनवेल के उपजिला अस्पताल और मेडी कवर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। रिपोर्ट मिली है कि कुछ लोगों को एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.