BB 10 : बाहर होते ही नवीन ने सेलिब्रिटीज पर निकाली भड़ास, प्रतिभागियों को कहा सेल्फिश ! 

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 03:25:14 PM
navin-prakash-says-all-the-celebrities-are-fake-and-selfish-people-while-swami-om-ji-is-a-negative-person

मुंबई। हाल ही में 'बिग बॉस' के घर से बाहर होने वाले नवीन प्रकाश का मानना है कि आम आदमी की अपेक्षा सेलिब्रिटीज को उनकी लोकप्रियता के कारण अधिक वोट मिलते हैं। लोकप्रिय रियलिटी शो ''बिग बॉस'' के घर में 10 वें सीजन में इस बार आम आदमी सेलिब्रिटीज के साथ मुकाबला कर रहे हैं। 

नवीन का मानना है कि यह एक ऐसा शो है, जिसमें सब बोलते हैं कि हम दोस्त हैं, लेकिन हक़ीक़त यह है कि कोई दोस्त बनाने नहीं जाता वहां। सब सेल्फिश होते हैं और सेल्फिश होकर ही खेलते हैं। नवीन यह पूछने पर कि एक बार टास्क के दौरान उन पर सभी सदस्यों को धोखा देने के आरोप लगे थे। इस पर नवीन सफाई देते हुए कहते हैं कि यह बिग बॉस की ट्रिक होती है और वो इसे फॉलो कर रहे थे। अगर नहीं करता तो फिर सीधे-सपाट वाला खेल बनकर यह शो रह जाता। 

नवीन ने बताया, '' सेलिब्रिटीज के पास उनके प्रशंसकों के अलावा अन्य लोग भी वोट करने के लिए होते हैं। हम आम आदमी हैं इसलिए दर्शक हमें बहुत मुश्किल से पहचानते हैं और हमें वोट भी नहीं के बराबर मिलते हैं। हम शो के फॉर्मेट या चैनल या फिर दर्शकों पर सवाल नहीं खड़े कर सकते। 'बिग बॉस' ऐसा ही है।''

बिग बॉस 10 के घर में 'सुल्तान' का अखाडा , घरवालों ने कुश्ती में बहाया पसीना 

उन्होंने आगे कहा, ''एक आम आदमी के रूप में आपको अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी पड़ती है, मैंने अपने तरीके से इसे किया। मैं शो के शुरआत से ही काफी सक्रिय था। एक प्रतियोगी के तौर पर मुझे सेलिब्रिटीज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था।''

बिग बॉस 10 के घर में 'सुल्तान' का अखाडा , घरवालों ने कुश्ती में बहाया पसीना 

सेलिब्रिटिज के साथ बिग बॉस के घर में रहने पर नवीन का कहना है कि उनका अनुभव सेलिब्रिटीज के साथ बहुत अच्छा नहीं रहा है। नवीन मानते हैं कि इस सीजन में गौरव चोपड़ा के जीतने की संभावना है। बिग बॉस का शो कलर्स चैनल पर दिखाया जाता है।

 

 

एजेंसी
 

 

खान पान से जुड़े ये 5 कंट्रोल रखेंगे तो त्योहारों में रहेंगे फिट

कब महिलाएं नहीं लेती सेक्स में रुचि?

लंबे बालों वाले पुरूषों के लिए हेयर स्‍टाइल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.