नोटबंदी : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सरवन’ की बदली रिलीज़ डेट 

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:26:50 AM
Priyanka Chopra panjabi film Sarwan will be released on January 13 because of Note ban

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘‘सरवन’’ नोटबंदी की वजह से 9 दिसंबर के बजाय अब 13 जनवरी को रिलीज होगी। आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे फिल्म व्यापार की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने एक संयुक्त बैठक की और उन लोगों ने सर्वसम्मति से इस फिल्म के रिलीज करने की तारीख को एक महीना आगे बढ़ा दिया। उस दिन लोहड़ी भी है, जो फिल्म के रिलीज के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है।

यहां एक बयान में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ‘‘अल्प समय के लिए लोगों को आ रही आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन यानी 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।’’

सिनेमा के हर क्षेत्र में काम करना चाहती है आलिया

इस फिल्म का निर्माण प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स, डॉ. मधु चोपड़ा, दीपशिखा पूजा फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है और सहनिर्माण सिद्धार्थ चोपड़ा का है। इस फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी कर रहे हैं। फिल्म ‘‘सरवन’’ एक युवा एनआरआई की कहानी है जो भारत लौटकर अपनी जड़ों को खोजता है।

महिला प्रधान फिल्मों का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं विद्या बालन

मधु ने कहा, ‘‘इस फिल्म के विषय में सार्वभौमिक अपील है और मजबूत संदेश के साथ मनोरंजक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को यह पसंद आएगी।’’

 

 

एजेंसी 

ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ के बारे में महत्वपूर्ण बातें

क्या कहती है रुकी हुई दीवार घड़ी

पान के पत्ते से कीजिए मोटापा कम



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.