इस प्रोजेक्ट से होगी रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की पहली फ़िल्मी शुरुआत  

Samachar Jagat | Monday, 08 Aug 2016 01:13:05 PM
ranveer-singh-shares-a-poster-of-a-film-with-rohit-shetty

मुंबई।   बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार एक साथ  कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। कुछ  दिनों पहले आयी खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह जल्दी ही साथ काम करने वाले थे। अब खबर है की दोनों ही बड़े बजट की इंटरनेशनल फिल्म पर काम करने वाले हैं। हालाँकि अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा खुलाया नहीं किया गया है।  

'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की माँ बनी मेहर ने इनसे की हैं शादी .....

रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्मो की सक्सेस को देख अब  हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। खुद रणवीर सिंह भी यह बातें दोहराते रहे हैं कि उन्हें एक्शन फिल्में करना बेहद पसंद है, और यही वजह है कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करनी ही थी।
 
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर की है, कि रणवीर और रोहित शेट्टी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'रोहित शेट्टी एंड रणवीर सिंह कम टुगेदर टू क्रियेट अ वर्ल्ड विद नो रूल्स। 

पोस्टर के साथ केप्शन में कमिंग सून लिखा गया है।'पोस्टर पर बैकग्राउंड में एक धुंधली आकृति नजर आ रही है, जो एक खास तरह की ड्रेस पहने हुए है, जिसे देखकर लगता है, कि रणवीर फिल्म में सुपर हीरो बने हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये एक मेगा बजट इंडो-चाइनीज प्रोजेक्ट है, जिसमें जबर्दस्त एक्शन होने वाला है।

 खबरों के मुताबिक  ये फिल्म विभिन्न भाषाओं में बनाई जाएगी। खबर तो ये भी है, कि फिल्म में तमन्ना भाटिया रणवीर का लव इंटरेस्ट बनी हैं। पर अबती तक इन खबरों की पुष्टि नही की जा सकी हैं। 
इस प्रोजेक्ट को 19 अगस्त को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लांच किया जाएगा, और तभी फिल्म की स्टार कास्ट से रू-ब-रू करवाया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.