मूवी रिव्यु : फुल ऑन बेफिक्रे लगे रणवीर - वाणी

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 01:03:51 PM
read Befikre movie review

फिल्म का नाम - बेफिक्रे
स्टारकास्ट - रणवीर सिंह और वाणी कपूर
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर - आदित्य चोपड़ा
म्यूजिक-विशाल-शेखर
जॉनर    रोमांटिक-ड्रामा
समयावधि - 2 घंटे 30 मिनिट 
रेटिंग -2.5/5

आदित्य चोपड़ा निर्देशित ओर रणवीर सिंह - वाणी कपूर फिल्म बेफिक्रे रिलीज हो गई है।  फिल्म की थीम भी बिलकुल नाम जैसी ही है। बेफिक्रे फिल्म पूरी तरह से दो बेफिक्रे दिलो की कहानी है। इस फिल्म से आदित्य काफी लंबे अरसे बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे है।

तो देखते है रोमांटिक फिल्मों के सरताज आदित्य ने कैसी बनाई है ये फिल्म बेफिक्रे - 

कहानी-
फिल्म की कहानी शुरू होती है दिल्ली के रहने वाले धरम (रणवीर सिंह) से। धरम एडवेंचर की तलाश में पेरिस पहुंचता है। वहां उसकी मुलाकात शायरा गिल (वाणी कपूर) से होती है। दोनों एक-दूसरे को अजीबो-गरीब डेयर देते हैं और वादा करते हैं कि कभी प्यार में नहीं पड़ेंगे। लेकिन न चाहते हुए भी ये प्यार में पड़ जाते है। फिर इनकी दोस्ती और रिलेशनशिप में कितनी ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा। 
स्क्रिप्ट -
फिल्म देखते हुए इस लगता है की हॉलीवुड की 2-4 फिल्मों की कहानी मिलाकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी गयी है। स्क्रिप्ट में कोई नयापन नहीं है। 

एक्टिंग-
'बाजीराव मस्तानी', 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' जैसी सुपरहिट फिल्मे दे चुके रणवीर ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल को साबित किया है।  रणवीर अपने रोल में परफेक्ट लगे हैं। वही वाणी भी अपने किरदार में उतरती नज़र आयी। 

डायरेक्शन-
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बानी उनकी ये  चौथी फिल्म है। 'बेफिक्रे' से पहले उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), मोहब्बतें (2000), रब ने बना दी जोड़ी (2008) डायरेक्ट की है। उनकी तीनों फिल्में फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई थी। लेकिन 'बेफिक्रे' पूरी तरह से नई जनरेशन पर फोकस करती है। फिल्म में 23 किसिंग सीन्स है, जिसे फॅमिलीय के साथ देखना बहुत इम्बेरेसड होगा। फिल्म का पूरी शूटिंग पेरिस में हुई है। वहां की शानदार लोकेशन्स को परदे पर कमल लग रही है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी कमाल की है। 

म्यूजिक-
नशे दी चढ़ गई.. और उड़े दिल बेफिक्रे... ये दोनों गाने रिलीज से पहले ही हिट है। फिल्म का म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है, जो काफी शानदार है। मिकी मैकक्लेरी का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के साथ सटीक बैठता है।
कमज़ोर कड़ी-
फिल्म की लम्बाई इसकी मजोर कड़ी है।  सेकंड हाफ में फिल्म खिंचती से नज़र आती है। कुछ सीन फिल्म में जबरदस्ती डाले गए है। फिल्म को थोड़ा छोटा करके इसे और भी क्रिस्पी बनाया जा सकता है।    

क्यों देखे -

फिल्म मोर्डन लव स्टोरी को दिखाती है। फिल्म युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रणवीर सिंह के फैन है या फुल मौज मस्ती के अंदाज़ में या पेरिस की खूबसूरती देखना चाहते है तो एक बार फिल्म देख सकते है।  


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.