श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2016 03:15:53 PM
These things dedicated to Lord Shiva

सावन का महीना चल रहा है ऐसे में अगर कुछ खास चीजें भगवान शिव को अर्पित की जाएं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को श्रावण मास में कौनसी चीजें अर्पित करनी चाहिए इसके बारे में शिवपुराण में भी लिखा गया है। वहीं भोलेनाथ पर कौनसी चीज चढ़ाने से किस लाभ की प्राप्ति होती है इसके बारे में भी बताया गया है। श्रावण मास में भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें...

भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।

भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

भगवान शिव को गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।

बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।

सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।

शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।

यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।

यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.