इन तीन उपायों को करने से कुंवारे बंध जाएंगे सात फेरों के बंधन में

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 04:20:02 PM
3 Measures of Marriage

अगर किसी का विवाह नहीं हो रहा होता है तो उसे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए कहा जाता है। कई कन्याएं उत्तम वर पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत भी करती हैं। वहीं अगर विवाह में देरी हो रही है या बनते-बनते बात बिगड़ जाती है तो सोमवार के दिन कुछ खास उपाय करने से इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में....

सुख-शांति के लिए घर में रखें ये पौधे

प्रथम उपाय :-

अगर विवाह नहीं हो रहा है तो शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को व्रत करें, आकड़े के पौधे के आठ पत्तों से भोलेनाथ की पूजा करें। पूजा के बाद सात पत्ते भगवान शिव पर चढ़ा दें और आठवे पत्ते पर अपना नाम लिखकर शिवजी के चरणों में रख दें, जब तक विवाह न हो ये पूजा करते रहें, जल्द ही विवाह के योग बनेंगे।

दूसरा उपाय :-

विवाह योग्य लड़की-लड़के सोमवार के दिन एक किलो चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरुरतमंद को दान में दें।

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

तीसरा उपाय :-

अगर किसी लड़की की शादी की बात बनते-बनते रह जाती है तो जब लड़की के घरवाले उसकी शादी की बात करने जा रहे हों तो वह अपने बाल खुले रखे और लाल कपड़े पहनकर शादी की बात करने जा रहे लोगों को मिठाई खिलाए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 (ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सैलानियों को बहुत लुभाते हैं ये लंबे रेल रूट

गर्मी की छुट्टियों में कूल होने के लिए जाएं इन जगहों पर

विश्व की सबसे सूखी जगह है अटाकामा डेजर्ट का ये स्थान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.