राशिफल : 16 फरवरी : कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Thursday, 16 Feb 2017 12:06:01 AM
Horoscope February 16 Thursday

आज सूर्य कुंभ राशि में यथावत रहेगा और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही इन दोनों को चित्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनके साथ से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में....

मेष  :-

नियमों की अवहेलना करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, किसी आवश्यक कार्य में धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं।

वास्तुदोष दूर करने के लिए घर में रखें तांबे का पिरामिड

वृष :-

वृष राशि के जातकों आज किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन :-

इस राशि के जातकों को आज उत्तरदायित्व की चिंता सताएगी, आज निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।

कर्क :-

व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन परिजनों और मित्रों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है।

सिंह :-

आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, वहीं किसी महंगी चीज को खरीदने का मन करेगा, ऐसे में धन खर्च होने की भी संभावना है।

कन्या :-

आर्थिक तंगी के कारण परिजनों से झगड़ा होने की संभावना है, जीवनसाथी का भाग्योदय होगा, रोजगार में सफलता से धन की प्राप्ति होगी।

तुला :-

पूरे प्रयास के बाद भी काम पूरे न होने की वजह से मन दुखी होगा, कुछ बदलावों के बाद किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :-

परिवार वालों के व्यवहार से मन दुखी होगा, स्थान परिवर्तन के योग हैं।

धनु :-

समय आपके पक्ष में बना हुआ है, सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। किसी कार्य में लाभ होने की भी संभावना है।

जानिए! रसोईघर में किस दिशा में रखना चाहिए माइक्रोवेव

मकर :-

उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा, अधिकारी आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डालेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा।

कुंभ :-

इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मीन :-

आपको धनाभाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा, निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे, अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

दरवाजे पर तोरण बांधने से दूर होता है वास्तुदोष

माघी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत

जानिए! सूर्य और वास्तुशास्त्र के संबंध के बारे में

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.