राशिफल : 1 जनवरी : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Sunday, 01 Jan 2017 12:06:01 AM
Horoscope January 1 sunday

नया साल शुरू हो चुका है, साल के पहले दिन रविवार होने के कारण आज पूरे दिन लोग जमकर मौज-मस्ती करेंगे। साल के पहले दिन आपका राशिफल आपके बारे में क्या कह रहा है, आइए डालते हैं इस पर एक नजर.....

मेष :-

मेष राशि के जातकों को साल के पहले दिन व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी, आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
 
वृष :-

वृष राशि के जातक साल के पहले दिन नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होंगे।

2016 धर्म : आइए डालते हैं इस साल की प्रमुख धार्मिक और ज्योतिषीय घटनाओं पर एक नजर

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों की साल के पहले दिन अध्ययन में रुची रहेगी, किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
 
कर्क :-

कर्क राशि के जातकों का आज साल का पहला दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा।
 
सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के लिए साल के पहले दिन व्यापार-व्यवसाय में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं, धन प्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे।
 
कन्या :-

साल के पहले दिन कन्या राशि के जातकों का रूझान कला के क्षेत्र में रहेगा, मित्रों और परिवार वालों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।  
 
तुला :-

तुला राशि के जातक साल के पहले दिन अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे, नए साल में किसी पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं।

राशिफल 2017 - पूरे साल वृषभ राशि के जातकों को करना पड़ेगा इन उतार-चढ़ावों का सामना
 
धनु :-

धनु राशि के जातक साल के पहले दिन धर्म और आध्यात्म के प्रति आकर्षित होंगे, किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
 
मकर :-

मकर राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें, मन में नकारात्मक विचार आएंगे, निर्णय शक्ति का अभाव आपको परेशान करेगा।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों का धन किसी धार्मिक कार्य में खर्च होगा, ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी।
 
मीन :-

मीन राशि के जातक साल के पहले दिन व्यर्थ में धन खर्च होने से परेशान रहेंगे, वहीं दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

राशिफल: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2017

जनवरी 2017 : व्रत और त्योहार लिस्ट

अगर आपमें भी हैं ये पांच दोष तो आप कभी नहीं बनेंगे अमीर

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.