जानिए! मरने के बाद व्यक्ति को कब मिलता है दूसरा शरीर

Samachar Jagat | Thursday, 12 Jan 2017 10:38:03 AM
Know when to get another persons body after death

हिंदू धर्म के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके शरीर का नाश होता है लेकिन आत्मा अमर होती है और वो कभी नहीं मरती है। इसी कारण माना जाता है कि आत्मा दूसरा शरीर धारण कर पुनः जन्म लेती है। आत्मा को दूसरा शरीर धारण करने में कितना समय लगता है इसके बारे में वेद और पुराणों में भिन्न-भिन्न उल्लेख मिलता है। आइए आपको बताते हैं आत्मा दूसरा शरीर कब धारण करती है.....

हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है तांबे के बर्तनों का प्रयोग

उपनिषद कहते हैं कि अधिकतर मौकों पर तत्क्षण ही दूसरा शरीर मिल जाता है फिर वह शरीर मनुष्य का हो या अन्य किसी प्राणी का।

पुराणों के अनुसार मरने के 3 दिन में व्यक्ति दूसरा शरीर धारण कर लेता है इसीलिए तीजा मनाते हैं। कुछ आत्माएं 10 और कुछ 13 दिन में दूसरा शरीर धारण कर लेती हैं इसीलिए 10वां और 13वां मनाते हैं। कुछ सवा माह में अर्थात लगभग 37 से 40 दिनों में।

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत

यदि वह प्रेत या पितर योनि में चला गया हो, तो यह सोचकर 1 वर्ष बाद उसकी बरसी मनाते हैं। अंत में उसे 3 वर्ष बाद गया में छोड़कर आ जाते हैं। माना जाता है कि यदि व्यक्ति प्रेत या पितर योनि में है तो अब गया में ही उसे रहना है, वहीं से उसकी मुक्ति होगी।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

घर की इन जगहों पर नहीं लटकाना चाहिए कैलेंडर

जानिए क्यों नमक को कपड़े में बांधकर लटकाया जाता है दरवाजे पर

संतान के लिए कष्टकारी होता है इस दिशा का वास्तुदोष



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.