शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार की रात को करें ये उपाय

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 10:49:26 AM
To get the grace of Shiva take these measures on Monday night

भगवान शिव साकार और निराकार दोनों ही रुपों में हर सांसारिक पीड़ा का शमन करने वाले माने गए हैं। शिव भक्ति में यही भाव और श्रद्धा मन को शांत और संतुलित कर व्यवहार के दोषों से भी दूर रखती है। जिससे सुखद परिणाम जल्द मिलते हैं।

सुख के ऐसे देवता की उपासना का शुभ दिन सोमवार माना गया है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अनेक मनोकामनाओं को पूरा कर देती है। जिसके लिए शिव पूजा के तीन विशेष उपाय शिव मंत्र के साथ अपनाएं तो यह न केवल भाग्योदय बल्कि मनचाहे जीवनसाथी, रोजगार या लक्ष्य पाने की कामना को जल्द पूरा करेगा।

वास्तुदोष से बचने के लिए घर के मेन गेट पर लटकाएं तांबे के सिक्के

चलिए आपको बताते हैं इन तीन उपायों के बारे में......

सोमवार को एक समय रात्रि में भोजन के व्रत संकल्प के साथ शिवालय में जाकर शिवलिंग को जल स्नान कराएं। जल स्नान और 3 उपायों को करते वक्त नीचे लिखा शिव मंत्र जरूर स्मरण करते रहें -


ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः।

स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ को गाय का दूध अर्पित करें। यह उपाय विशेष रूप से तन, मन और धन हर कलह का शमन करेगा।

नया कारखाना खोलते समय इन वास्तुटिप्स का रखें ध्यान

शिव को शहद की धारा अर्पित करें। माना जाता है कि इससे आजीविका, नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।

इसके बाद जल से स्नान कराकर शिव को लाल चंदन लगाएं या श्रृंगार करें। चंदन की प्रकृति शीतल होती है। जिसे शिव पर लगाने से मान्यता है कि जीवन में भी शांति और सुख की बारिश होती है।

शिव पूजा में ये तीन सरल उपाय के बाद यथाशक्ति गंध, अक्षत, फूल, नैवेद्य अर्पित कर शिव आरती करें। साथ ही शिव को चढ़ाए गए दूध, शहद को चरणामृत के रूप में ग्रहण करें और चंदन लगाकर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.