जानिए क्यों पूजा करते समय किया जाता है धूप व अगरबत्ती का प्रयोग

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 09:03:51 AM
Why burn agarbatti in front of God

प्रत्येक घर में भगवान की पूजा करने के लिए धूप व अगरबत्तियों का प्रयोग किया जाता है। अगरबत्तियों की मोहक सुगंध से आसपास का वातावरण सुगंधित हो उठता है। आप अपने घर में प्रतिदिन पूजा करते समय सुबह-शाम अगरबत्ती जलाते होंगे। पर क्या आपको पता है कि अगरबत्ती जलाने से घर का वास्तुदोष दूर होता है।

क्या आप जानते हैं ब्राह्मण क्यों रखते हैं सिर के बीच में चोटी

अगरबत्ती के धुंए से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। जिस घर में प्रतिदिन सुबह-शाम अगरबत्ती जलाई जाती है वहां का वातावरण हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है। उस घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ये बहुत ही उपयोगी होती हैं। क्योंकि, इनसे नकारात्मक ऊर्जा वाली वायु शुद्ध हो जाती है। धूप जलाने से ऊर्जा का सृजन होता है, स्थान पवित्र हो जाता है व मन को शान्ति मिलती है।

धन की कमी से परेशान हैं तो करें इस मंत्र का जाप

इसलिए, प्रतिदिन अगरबत्तियां और धूप जलाना अति उत्तम और बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र में अगरबत्ती को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर के साथ की दुकान, ऑफिस में भी प्रतिदिन सुबह-शाम अगरबत्ती जलाने से व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.