- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोग देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते है। वे देर रात तक मोबाइल या फिर कंप्यूटर पर सोशल मीडिया या फिर मूवी देखते रहते है। तो वहीं देर रात तक जागने वालों को डाइबटीज या दिल की बीमारी का खतरा रहता है। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए शोध में हुआ है। इस शोध में बताया गया कि देर रात तक जागने वाले लोगों का पूरा रूटीन खराब हो जाता है। इससे आप सुबह जल्दी नहीं जाग पाते है। जिस वजह से आपके शरीर का वजन बढ़ जाता है। यदि आप भी इस तरह से करते है तो आप सावधान हो जाए। नहीं तो आप खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते है।
आपको बता दें कि कई लोग अक्सर रात को जगकर मोबाइल चलाकर अपनी नींद रोकते है। ये लोग जब नींद आती है, तब ये मोबाइल में फिल्म या चैटिंग करके देखकर अपनी नींद को रोकते है। तो वहीं हमारे शरीर 24 घंटे के चक्र पर चलता है। तो यह चक्र बताता है कि हमें कब खाना खाना है और कब नहीं?
इस शोध में बताया है कि देर रात तक जगने वाले लोग ज्यादातर अनहेल्दी डाइट का सेवन करते है। जैसे शराब, चीनी, चाय कॉफी आदि का सेवन करने लगते है। जबकी सही समय पर उठने वाले लोग ऐसा बिल्कुल नहीं करते है। तो वहीं कई लोग सही समय पर सोते नहीं है और सुबह उठ नहीं पाते है। ऐसे लोग को उम्र से पहले ही शूगर जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है।
इसके अलावा कई और खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है। क्योंकि जो लोग देर रात को सोते है और सुबह देर से उठते है। इसका असर आपके दिमाग और हार्मोन पर पडता है।
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures