Recipe Tips: घर पर आसानी से बना लें फ्राइड हरी मिर्च, इन चीजों से बढ़ा लें स्वाद

Samachar Jagat | Thursday, 25 Apr 2024 02:49:17 PM
Recipe Tips: Make fried green chillies easily at home, enhance the taste with these things

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग हरी मिर्च का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसे कई प्रकार से बनाया जा सकता है। आज हम आपको फ्राइड हरी मिर्च रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
हरी मिर्च - बीस
अजवायन - दो चम्मच
नींबू का रस - चार चम्मच
तेल - छह चम्मच
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सर्वप्रथम हरी मिर्च को धोकर उसे दो भाग में काटना होगा। 
- अब पैन तेल गर्म कर इसमें सभी मिर्च को पांच मिनट तक भून लें। 
- इसके बाद इसमें अजवायन को दो मिनट तक भूनें।
- अब इसमें नमक मिलाकर आंच बंद कर दें। 
- अन्त में आप इसमें नींबू का रस मिलाकर स्वाद लें। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.