War: रूस के इस कदम के बाद बौखला उठे हैं अमेरिका और फ्रांस, दे डाली है धमकी

Samachar Jagat | Saturday, 04 May 2024 09:43:38 AM
War: America and France are upset after this step of Russia, have given threat

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस संघर्ष ने नया मोड़ ले लिया है। अब रूस पर यूक्रेनी सैनिकों पर रासायनिक गैस का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगा है। खबरों की मानें तो रूस के इस कदम से विश्व युद्ध छिडऩे का खतरा मंडराने लगा है। रूस के इस कदम से दुनिया के दो बड़े देश अमेरिका और फ्रांस बौखला उठे हैं। अमेरिका और फ्रांस ने रूस को धमकी दी है।

अमेरिका की ओर से बड़ा दावा किया है गया है। इस देश ने अब दावा किया कि युद्ध के मैदान में रूस क्लोरोपिक्रिन का इस्तेमाल कर रहा है। रूस की ओर से नाइट्रोक्लोरोफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसका उपयोग आंसू गैस के रूप में होता है। 

इस संबंध में रूस पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप लगाया जा रहा है कि रूसी सेना इस गैस का उपयोग यूक्रेनी सेना को तितर-बितर करने के लिए किया जा रहा है। अमेरिका के अनुसार, कम दूरी में इसका उपयोग किए जाने से दम घुटने से सैनिकों की मौत हो सकती है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने दी धमकी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से इस संबंध में रूस को धमकी देते हुए कहा कि रूस ने ताकत दिखाई और यूक्रेन ने बोला तो फ्रांस अपनी जमीनी सेना उतार देगा।

क्या है नाइट्रोक्लोरोफॉम गैस? 
आपको बता दें कि नाइट्रोक्लोरोफॉर्म को दंगा नियंत्रण एजेंट भी बोला जाता है, जिसका उपयोग विभिन्न देशों में अवैध जमावड़ों को तितर-बितर करने के लिए होता है। इस गैस के प्रभाव से आंखों से लगातार पानी आना, आंखों में जलन, त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। गैस का अधिक मात्रा में उपयोग होने पर लोगों के  फेफड़ों को नुकसान हो सकता है। 

PC: amarujala 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.