Recipe of the Day: गर्मी के मौसम में लें मसाला शिकंजी का स्वाद, शरीर को मिलेगी ठंडक

Samachar Jagat | Thursday, 25 Apr 2024 02:40:28 PM
Recipe of the Day: Taste Masala Shikanji in the summer season, your body will get coolness

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज हम आपको घर पर ही मसाला शिकंजी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन कर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे बनाना आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
नींबू - दो
पुदीना पत्ते - एक टेबल स्पून
पुदीना पत्तियों का पाउडर - आधी टी स्पून
चाट मसाला - आधी टी स्पून
काली मिर्च दरदरी पिसी - आधी टी स्पून
भुना जीरा पाउडर - आधी टी स्पून
चीनी - पांच टी स्पून 
काला नमक - स्वादानुसार
आइस क्यूब्स - दो

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और पुदीना पत्ते का पाउडर अच्छे से मिला लें। 
- अब अन्य बर्तन में नींबू रस और बाकी तैयार किए गए मसाले मिला लें। 
- अब आप इसमें आइस क्यू्ब्स डाल दें। 
- इसके बाद इसे गिलास में डालकर पुदीना पत्ते नींबू स्लाइस गार्निश कर स्वाद लें। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.