Recipe Tips: घर पर ही इस विधि से बना लें स्वादिष्ट काजू शेक, ये चीजें डालना नहीं भूलें

Samachar Jagat | Wednesday, 24 Apr 2024 02:38:17 PM
Recipe Tips: Make delicious cashew shake at home with this method, do not forget to add these things

इंटरनेट डेस्क। लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का समाना करना पड़ रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडा पेय पीना पसंद करते हैं। आज हम आपको काजू शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
बीस मिनट तक भीगे हुए काजू - तीन
दूध (ठंडा) - तीन गिलास
चीनी - छह टीस्पून 

ये है बनाने की विधि: 
- सबसे पहले भीगे हुए काजू मिक्सी के जार में डाल लें। 
- मिक्सी में थोड़ा दूध डालकर काजू का पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब इसमें चीनी और बचा हुआ दूध मिलाकर फेंट लें। 
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट काजू शेक बन जाता है। 
- अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.