मामा ने किया भांजी से बलात्कार, गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 16 Sep 2016 11:52:35 PM
Niece raped by uncle arrested

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रिश्ते के मामा ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।  थानाध्यक्ष उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आरोपी व पीडि़ता का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोरी परिवार के साथ रहती है। कॉलोनी में ही किशोरी का रिश्ते का मामा भी रहता है। उसने मौका पाकर 11 वर्षीय भांजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
मामला संज्ञान में आते ही किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी मुआयना कराया और रेप की पुष्टि होने के बाद रिश्ते के मामा मनोज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से वारदात के संबंध में पूता की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.