सीबीआई ने अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:28:44 AM
The CBI arrested Amar Mani Tripathi's son Aman Mani

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता अमन मणि त्रिपाठी को उसकी पत्नी की कथित हत्या के संबंध में सीबीआई द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया। अमन मणि त्रिपाठी, जेल में बंद नेता अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं।
पिछले साल दो जुलाई को फैजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार दुर्घटना में अमन मणि त्रिपाठी की 27 वर्षीय पत्नी सारा की मृत्यु हो गई थी। हालांकि अमन मणि इस दुर्घटना में बच गए थे।
सारा की मां सीमा सिंह द्वारा की गई एक शिकायत के आधार पर फिरोजाबाद जिले में अमन मणि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिंह ने आरोप लगाया था कि लखनउ में जुलाई, 2013 में आर्य समाज मंदिर में अमन मणि के साथ विवाह करने वाली उनकी बेटी की हत्या की गई।
सिंह ने कहा था कि अमन मणि के माता-पिता अमर मणि और मधु मणि इस शादी के खिलाफ थे। हालांकि अमन मणि ने दावा किया था कि सारा की मृत्यु उस सडक़ दुर्घटना में हुई थी, जब वह छुट्टियां मनाने दिल्ली जा रहे थे।
सिंह द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के बाद इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया जिसने कुछ दिन बाद इसकी जांच यूपी पुलिस से अपने हाथ में ले ली।
अमन मणि को हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए टिकट दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.