अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए रात के समय ज्यादा तला -भुना खाने से बचते हैं तो आप रात को पत्तागोभी का सूप बना सकती हैं, पत्ता गोभी का सूप आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। आइए आपको बताते हैं पत्तागोभी का सूप बनाने की विधि.....
सामग्री :-
पत्तागोभी - 1
प्याज - 2
टमाटर - 2
शिमलामिर्च - 1
काली मिर्च पाऊडर
नमक स्वादनुसार
विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन मे तेल डालकर 2-3 मिनट प्याज को अच्छी तरह भूने, इसके बाद इसमें पत्तागोभी, नमक और पानी डालकर बर्तन को ढक दें।
थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर, शिमला मिर्च और काली मिर्च डाल दें।
जब ये अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें, अगर आप चाहें तो ऊपर से इसमें नीबू का रस निचोड़ सकते हैं। पत्तागोभी का सूप बनकर तैयार है, चीज डालकर सर्व करें।