डिनर में बनाएं मक्के की रोटी और सरसों का साग

Samachar Jagat | Thursday, 29 Dec 2016 05:00:01 PM
Makki ki Roti or Sarson ka saag

सर्दी के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने का मजा की कुछ और होता है। ये एक पंजाबी डिश है, इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाने की विधि....

चुकंदर कबाब

सामग्री :-

मक्के का आटा - 4 कटोरी
अजवायन - एक छोटा चम्मच
तेल - 2 बड़ा चम्मच
सफेद मक्खन

सरसों का साग बनाने के लिए :-

सरसों का ताजा साग - 500 ग्राम
बथुआ - 250 ग्राम
पालक - 250 ग्राम
हरी मिर्च - 12
लाल मिर्च - साबुत 4,5
साबुत धनिया - 1/2 चम्मच
सरसों के दाने - 1/2 बड़ा चम्मच
लहसुन - एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ
प्याज - 1 बड़ा कटोरी बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
मक्के का आटा - आधा कटोरी
स्वादानुसार नमक

ओट्स उपमा

विधि :-

मक्के की रोटी :-

सबसे पहले मक्के के आटे को छानकर इसमें नमक-अजवाइन मिला लें, अब इसमें पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें। कुछ देर के लिए आटे को सेट होने के लिए रख दें। जब आटा सेट हो जाए तो इसकी छोटी- छोटी लोईयां बनाकर मक्के की रोटी सेक लें।  

सरसों का साग :-

सरसों के साग, बथुआ, पालक और हरी मिर्च को साफ करके अच्छी तरह से धो लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें, इसमें लाल साबुत मिर्च, धनिया, सरसों के दाने और लहसुन डालें।

इन्हें चलाते हुए अच्छी तरह से हल्का सुनहरा होने तक भूनें, इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें मक्के का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं, अब पिसा हुआ साग इसमें डालें और तब तक पकाएं, जब तक साग तेल न छोड़ दे।

पकाते समय साग को चलाती रहें जिससे ये तले पर चिपके नहीं। इसमें ऊपर से सफेद मक्खन डालें, सरसों का साग और मक्के की रोटी को गरमा-गरम सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

यहां सिक्के फेंकने से होती है मुराद पूरी

बहुत ही अजीबो-गरीब है एल्नविक पाइजन गार्डन

क्या आपने देखा है वसुधारा वाटरफॉल

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.