टूटी फ्रूटी केक

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 03:05:34 PM
Tutty Fruiti cake Recipe

बच्चों को टूटी फ्रूटी केक बहुत पसंद होता है, अक्सर आप बाजार से टूटी फ्रूटी केक खरीदती होंगी। अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है आइए आपको बताते हैं टूटी फ्रूटी केक बनाने की विधि....

आलू शिमला मिर्च की प्यूरी वाली सब्जी

सामग्री :-

मैदा - 1.5 कप
टूटी फ्रूटी - 5 टेबल स्पून
दालचीनी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 चुटकी
पानी - 1/2 कप
घी या मक्खन - 1/2 कप
चीनी - 3/4 कप पीसी हुई
दही - 3 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

मैगी कटलेट

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। अब इसमें टूटी फ्रूटी भी मिला दें, एक दुसरे बर्तन में मक्खन को पिघला कर उसमे चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह फैंट लें।

दही में 1 चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह फैंट कर उसमे बेकिंग सोडा मिला दें। फैंटी हुई दही को मक्खन में मिलाएं और फिर मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला दें, केक के लिए घोल तैयार है।

तैयार घोल को बर्तन में डालकर पहले से गरम किए हुए ओवन में 180 डिग्री पर 40 से 45 मिनिट पकाएं।

केक को पकने के बाद 7-8 मिनिट ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद केक को मनपसंद आकार मे काट कर सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

गर्भवती महिला के कमरे में इन चीजों को रखना होता है शुभ

गायत्री मंत्र का नित्य एक माला जाप करने से बढ़ती है बुद्धि

नवग्रहों की शांति के लिए घर में रखें ये पौधा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.