अदिति ने बतौर पेशेवर गोल्फर सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 11:32:04 PM
Aditi shoots best round as pro, in contention for Qatar Open

दोहा कतर। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शुरुआती कतर लेडीज ओपन में छह अंडर-66 का शानदार कार्ड खेलकर खुद को लगातार दूसरे लेडीज यूरोपीय टूर खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

लिडिया हाल 67-68 और एन के माडेन 69-66 संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं जबकि फार्म में चल रही अदिति इनसे एक शाट पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

अदिति ने पहले दिन दो अंडर 70 का कार्ड खेला था, अब उसका दो दिन का स्कोर आठ अंडर 136 है जबकि शीर्ष पर चल रही गोल्फरों का कुल स्कोर नौ अंडर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.