सीएस चैलेन्जर कप टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता कल से जयपुर में

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 06:07:47 PM
cs challenger lawn tennis cup and badminton start from tomorrow in jaipur

जयपुर। पांचवी राज्य स्तरीय सिविल सेवा सी.एस चैलेन्जर कप लॉन टेनिस तथा प्रथम राज्य सिविल सेवा सी.एस चैलेन्जर बैडमिंटन प्रतियोगिता कल से जयपुर में आयोजित की जायेगी। 

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने आज यहां बताया कि कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य सचिव ओ.पी. मीना करेंगे। प्रतियोगिता के विशेष अतिथि एचसीएम रीपा की महानिदेशक गुरजोत कौर, युवा एवं खेल मामलात विभाग के प्रमुख सचिव जे.सी. महान्ति तथा कार्मिक विभाग के सचिव भास्कर ए. सावंत होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा सहित 17 राज्य स्तरीय सेवाओं के अधिकारियों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सी.एस चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, जन स्वा. अभि. वि. सेवा, राज्य बीमा सेवा, कॉलेज शिक्षा सेवा, लेखा सेवा एवं वाणिज्यिक कर सेवा की 14 टीमों के 78 खिलाड़ी भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि सी.एस चैलेन्जर कप बैडमिंटनप्रतियोगिता में प्रथम बार आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, अभियांत्रिकी सेवा की कुल आठ टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, आयोजन सेवा, लेखा सेवा की महिला टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक पुरूष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.