रणजी के शिखर पर पहुंचे देवेन्द्र बुंदेला

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 02:52:19 PM
Devendra Bundela played Record 137 Ranji trophy matches

मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान देवेन्द्र बुंदेला ने मंगलवार को बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान रणजी क्रिकेट इतिहास का सबसे रोचक इतिहास अपने नाम कर लिया। धर्मशाला में खेला जा रहा यह मुकाबला बुंदेला के रणजी करियर का 137वां रणजी ट्रॉफी मैच है. बुंदेला रणजी क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए है।

बुंदेला ने अमोल मजूमदार (136 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़कर यह अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बुंदेला टॉस के लिए बड़ौदा के कप्तान इरफान पठान के साथ मैदान में उतरे और इतिहास रचा गया। पठान ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

सर्वाधिक रन बनाने वालों में तीसरा स्थान-
बुंदेला रणजी ट्रॉफी में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।   उनके नाम 8755 रन दर्ज है। वसीम जाफर (10143) पहले और मुजुमदार (9202) दूसरे क्रम पर है। 40 साल के होने जा रहे बुंदेला ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी पिछले मैच में खेलते हुए 188 रन बनाए थी।

बुंदेला ने 1995-96 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था। वे अब तक 136 मैचों की 217 पारियों में 46.32 के औसत से 8755 रन बना चुके हैं। इस दौरान 28 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 24 शतक और 46 अर्धशतक जड़े। साथ ही 81 कैच भी लपके।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.