आईओए हरियाणा ओलंपिक संघ से ही रखेगा संबंध

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 01:18:48 AM
IOA to stay with Haryana Olympic association only

चंडीगढ़। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) खेलों के संदर्भ में सिर्फ विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलंपिक संघ से ही संबंध रखेगा।

इस संदर्भ में आईओए के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। आईओए की ओर से मिले पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा ओलंपिक संघ ही हरियाणा के राज्य ओलंपिक संघ के तौर पर भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध है।

साथ ही पत्र में यह भी स्पष्ट लिखा गया है कि अभय सिंह चौटाला वाली एसोसिएशन ही हरियाणा की एकमात्र संस्था है जिसे भारतीय ओलंपिक संघ मान्यता प्रदान करता है। आईओए ने चौटाला को हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और बिजेंद्र सिंह लोहान को पदेन सचिव के तौर पर मान्यता देते हुए यह पत्र जारी किया है।

इनेलो नेता एवं प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने इस पत्र के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन. रामचद्रन को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी संस्था हरियाणा के खिलाडिय़ों के उत्थान के लिए समर्पित है। वह अपनी टीम के सहयोग से देश के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी हरियाणा में आगे भी तैयार करते रहेंगे और भारतीय ओलंपिक संघ के विभिन्न आयोजनों को संचालित करने में पूरा सहयोग देंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.