जूनियर हाॅकी टीम को भारत भेजने पर राजी हुआ पाकिस्तान

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 02:33:15 PM
pakistan team will come in india

 

खेल डेस्क- पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन को पाक सरकार से अपनी जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ भेजने की इजाजत मिल गई है। भारत में अगले महीने से जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है।

पीएचएफ के एक भरोसेमंद सूत्र ने कहा है कि पाक की इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन मिनिस्ट्री की ओर से उनको बताया गया कि खिलाड़ियों को भारत जाने की इजाजत दी जाती है। भारत में 8 से 18 दिसंबर तक एफआइएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप होना है।

सूत्र ने कहा, 'पीएचएफ अधिकारी एनओसी को लेकर काफी चिंतित थे। यह टूर्नामेंट पाक हॉकी के भविष्य के लिए काफी अहम है। अब मंत्रालय ने बताया है कि खिलाड़ियों को एनओसी मिल गई है।'


पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन को उम्मीद है कि उनकी जूनियर टीम भारत में अच्छा प्रदर्शन करेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.